तेरी अना का
मेरी चाहत के साथ
कभी बसर नहीं होता।।
तू चाँद से ज्यादा
खूबसूरत तो है
लेकिन मुझको
मयस्सर नहीं होता।।
मेरे इश्क़ की सुबह
रात की चौखट पर
दम तोड़ जाती है
और तू है के तुझ पर कोई
असर नहीं होता।।
सोमवार, 27 जुलाई 2020
मयस्सर नहीं होता - mayassar nhi hota
रविवार, 26 जुलाई 2020
बिगड़ जब भाव जाते - bigad jab bhaav jaate
- बिगड़ जब भाव जाते हैं
उछलते कूदते कितना, मगर कुछ काम ना आते
चलें अपने मुताबिक ही, बिगड़ जब भाव हैं जाते
कलम करती रहे कोशिश, ग़जल मुक्तक नहीं बनते
उतरते भाव ना मन से, नहीं हैं शे'र बन पाते
शनिवार, 25 जुलाई 2020
सबको अपना ग़म प्यारा (Sabko apna gam pyara)
" सबको अपना ग़म प्यारा"
सबको अपना ग़म प्यारा है, कौन किसी की कब सुनता
कौन लगा घावों पर मरहम, दामन के कांटे चुनता
हर पल खोये रहने की आदत में यूँ मजबूर हुआ
छोड़ हक़ीक़त को जीवन की, ख़्वाब सुनहरे है बुनता
शुक्रवार, 24 जुलाई 2020
प्यार करो मुझसे - pyar karo mujhse
"प्यार करो मुझसे"
हार बना बाँहों का अपनी, तुम मनुहार करो मुझसे
गुज़र गये तुम बिन सूखे ही, पहले के सावन कितने
अब की बारी देर करो ना, आ इक़रार करो मुझसे
गुरुवार, 23 जुलाई 2020
परिंदे-हिंदी कविता, parinde-hindi Kavita
"परिंदे"
उड़े परिंदे
गगन गगन
रहे मगन
दाना चुगते
भूख मिटाते
नदी किनारे
प्यास बुझाते
बनाते घोंसला
तिनक तिनका बीन।
"उम्मीद के परिंदे "
उम्मीद के परिंदे
जब बैठते है
मन की डाल पर
दे जाते है नई राह
नई उमंग, नई तरंग
एक सुकून
आगे बढ़ने के लिए।
बुधवार, 22 जुलाई 2020
बंदे मन मत हार - Bande man mat haar
बंदे मन मत हार
आने वाले अवरोधो को
ज्यों काटे नदी की धार।
नदी सहज सरल बहती
नदी सिखाती व्यवहार।
गिरकर फिर से
चलना सीखो
यही जीवन सार।
बंदे मन मत हार!!
_________
नीरज आहुजा
स्वरचित
सदस्यता लें
संदेश (Atom)





